फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The water level of Mungeshpur drain is not decreasing yet, problems are increasing

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी कम नहीं हो रहा मुंगेशपुर ड्रेन का पानी, बढ़ती जा रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The water level of Mungeshpur drain is not decreasing yet, problems are increasing
-फोटो 56 : मुंगेशपुर ड्रेन का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा। संवाद
बहादुरगढ़। 16 दिन बीत गए हैं लेकिन बहादुरगढ़ के बीचों-बीच से गुजरने वाली मुंगेशपुर ड्रेन का पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सेना को यहां से गए पांच दिन बीत गए हैं। इसके बाद पानी का स्तर एक फीट तक बढ़ गया है। लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। ड्रेन का पानी शहर की तीन कॉलोनियों, एक गांव और दिल्ली के झाड़ौदा कलां गांव की गीतांजलि कॉलोनी के साथ-साथ टिकरी कलां में बनी पीवीसी मार्केट तक पहुंचा हुआ है। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में भी पानी दो फीट तक भरा हुआ है। दिल्ली के गांवों के लोग पानी भरने के बाद से प्रशासन और सरकार को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में मुंगेशपुर ड्रेन परनाला और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल के बाहर से बह रही है। ड्रेन का पानी परनाला गांव के खेतों के साथ-साथ छोटूराम नगर में एक बड़े हिस्से में भरा हुआ है तो शहर के विवेकानंद नगर, धर्म विहार, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी में भरा हुआ है।
विज्ञापन

धर्म विहार और विवेकानंद नगर में पानी तीन फीट तक जमा है तो छोटूराम नगर में पानी पांच फीट तक भरा हुआ है। छोटूराम नगर में गंदगी का आलम है। यहां पर मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटूराम नगर निवासी उमेश उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, आरडी मिश्रा ने बताया कि उनकी कॉलोनी के 200 से अधिक मकान पानी के बीचोंबीच डूबे हुए हैं। घरों में तीन फीट से ज्यादा पानी खड़ा हुआ है। आने-जाने में परेशानी हो रही है। अब उनके पास खाने पीने का सामान भी नहीं बचा है।

काम धंधे पर भी नहीं जा पा रहे हैं। कॉलोनी में गंदा पानी जमा होने से अब बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि पानी का स्तर कम होने के बजाय बढ़ रहा है। 16 दिनों हो चुके हैं। सेना ने कॉलोनी में पानी न घुसे, इसको लेकर बांध बनाए थे। सेना जाने के बाद ड्रेन में ही एक फीट तक आसपास पानी का स्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed