फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The temperature reached 37 degrees at 9 am in the morning.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह 9 बजे ही 37 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 28 May 2024 06:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 37 degrees at 9 am in the morning.
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती युक्तियां
झज्जर /बहादुरगढ़। नौतपा में प्रचंड गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। गर्मी का हाल ये है कि सोमवार को सुबह नौ बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया। अधिकतम तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। अभी दो दिन और हीट वेव से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। 29 मई को लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को गर्म और शुष्क हवा चली। इनकी गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। 30 मई को गर्मी के थोड़ा कम होने की संभावना है। इस दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। इसके बाद जून की शुरूआत भी गर्म रहेगी। उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ सकता है। 1 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है। सोमवार को तापमान 47 डिग्री रहने के कारण शहर के बाजार खाली पड़े रहे। दुकानदार भी अपनी दुकानों के अंदर दोपहर के समय आराम फरमाते नजर आए। ग्राहकों की संख्या बाजार में न के बराबर रही।
विज्ञापन


29 मई तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी बनी रहेगी। तेज हवा भी लोगों को परेशान करेगी। 29 मई तक हीट वेव चलने की संभावना है। इससे देापहर के समय लू चलती रहेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान के भी 30 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed