{"_id":"616870ee55c19864e31c83bd","slug":"the-team-that-took-the-girl-found-in-an-abandoned-condition-to-the-hospital-safely-honored-jhjhar-news-rtk6270331102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में मिली बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पह़ुंचाने वाली टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस हालत में मिली बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पह़ुंचाने वाली टीम सम्मानित
विज्ञापन
गांव अहरी के मंदिर में चार दिन पहले लावारिस हालत में मिली तीन दिन की मासूम को अस्पताल में पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाली पुलिस टीम को एसपी राजेश दुग्गल से सम्मानित किया। जिले में डायल 112 के तहत त्वरित पुलिस सहायता वाहन 351 पर तैनात कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया गया है।
जिला निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि डायल 112 के अंतर्गत त्वरित पुलिस सहायता के लिए जिला के सभी थानों में दो, दो इनोवा गाड़ियां दी गई हैं। डायल 112 की सेवा को दुरुस्त व सक्रिय बनाए रखने के लिए 24 ईआरवी की टीमें जिला के विभिन्न स्थानों पर लगातार 24 घंटे मुस्तैद रहती हैं। पुलिस की एक टीम ने एसईआरसी पंचकूला की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में मिली एक बच्ची को उठाकर उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तुरंत उपचार मिलने से बच्ची की जान बच गई। बीते सोमवार नवजात बच्ची के लावारिस हालत में एक मंदिर के पास लिटाया हुआ होने के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी। थाना माछरोली क्षेत्र के गांव अहरी में स्थित एक मंदिर के पास लावारिस हालत में एक बच्ची के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने ईआरवी की टीम को तुरंत मौका पर पहुंचने व सावधानी से उठाकर बच्ची को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने व उसका तुरंत उपचार शुरू करवाने के संबंध में दिशा निर्देश किए थे। ईआरवी 351 पर तैनात सहायक उप निरीक्षक पूनम कुमार, सिपाही संदीप कुमार व सिपाही शमशेर सिंह की टीम ने गांव अहरी के मंदिर में लावारिस हालत में मिली बच्ची को मात्र 17 मिनट में सामान्य अस्पताल में पहुंचाकर व तुरंत उपचार शुरू करवाकर उसकी जान बचाई थी।