{"_id":"66566c850e2fb3a6ee0c5377","slug":"the-team-conducted-academic-and-administrative-inspection-in-the-government-college-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110663-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय में टीम ने शैक्षणिक और प्रशासनिक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय में टीम ने शैक्षणिक और प्रशासनिक निरीक्षण किया
Wed, 29 May 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
28jjrp10 बेरी।गांव दुबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में निरीक्षण करते हुए अधिकारी।संवाद
बेरी। गांव दुबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक निरीक्षण का कार्य किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक डॉ. युद्धवीर सिंह (यूआईईटी ) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक और डॉ. राजवंती प्राचार्य वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ रहे।
उन्होंने महाविद्यालय के ऑफिस, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब, टीचिंग रूम, एनएसएस और एनसीसी से संबंधित तमाम जानकारियां हासिल की और गहनता से जांच की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत सोलंकी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग का समय-समय पर इस प्रकार का निरीक्षण करवाया जाना अति आवश्यक है। अकादमिक ऑडिट किसी संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा करने का एक व्यवस्थित तरीका है। इसका उद्देश्य गुणवत्ता आश्वासन और कॉलेज की शिक्षा प्रणाली में सुधार करना है। इस प्रकार का निरीक्षण किसी संस्थान में प्रशासनिक प्रक्रियाओं का उसकी दक्षता और प्रभावशीलता के संबंध में गहन मूल्यांकन करने को संदर्भित करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने अपना पूरा सहयोग दिया व टीम को महाविद्यालय की सारी व्यवस्था से परिचित करवाया।