{"_id":"65ac3a5b45766e7a460ba067","slug":"the-sky-will-be-colored-with-500-balloons-on-the-day-of-the-consecration-of-ramlala-statue-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-5030-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 500 गुब्बारों से रंगीन होगा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 500 गुब्बारों से रंगीन होगा आसमान
Sun, 21 Jan 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिन बाद अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में धूम है। हर दिशा में रामलला के जयकारे गूंज रहे हैं। बहादुरगढ़ रेलवे रोड के दुकानदारों ने भी इस दिन के लिए आतिशबाजी की तैयारी कर ली है और आसमान में 500 रंगीन गुब्बारे छोड़े जाएंगे। साथ ही भंडारे का आयोजन होगा।
रेलवे रोड के दुकानदारों मुकेश बंसल, दीपक बंसल, नवीन बिंदल, तारांचद मल्होत्रा, सुदेश गोयल, अरुण जैन, रूपेश गुप्ता, टिल्लू, अमन गुप्ता, मनोज मित्तल, संजय मित्तल, बंटी अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को रेलवे रोड का नजारा देखने लायक होगा। इस दिन न केवल जय श्रीराम के जयकारे लगाए जाएंगे बल्कि आतिशबाजी और गुब्बारे भी छोड़े जाएंगे। इससे आसमान पूरा रंगीन होगा। भंडारे में लड्डू, चावल, हलवा, चने का प्रसाद वितरित किया जाएगा। रामलला मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त दुकानदारों में खुशी का माहौल है। रेलवे रोड पर झंडे लगाकर सजाया जाएगा। इसके अलावा शहर के काठ मंडी स्थित शिव हनुमान मंदिर, नई बस्ती बांके बिहारी, अग्रवाल कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, लाइनपार में स्थित इस्कॉन मंदिर में दीपक जलाए जाएंगे।