{"_id":"681bbfa98986330fcd091545","slug":"the-siren-sounded-at-750-pm-most-of-the-city-including-14-thousand-street-lights-remained-blacked-out-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-121537-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"7:50 मिनट पर बजा सायरन, 14 हजार स्ट्रीट लाइट सहित अधिकतर शहर में रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7:50 मिनट पर बजा सायरन, 14 हजार स्ट्रीट लाइट सहित अधिकतर शहर में रहा ब्लैक आउट
Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
07jjrp39- शहर में कुछ एरिया में ब्लैक आउट के दौरान जलती लाइट। संवाद
झज्जर। ऑपरेशन अभ्यास के तहत बुधवार शाम 7 बजकर 50 मिनट पर शहर में ब्लैक आउट किया गया। ठीक 7 बजकर 50 मिनट पर शहर में अलग-अलग जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को खड़ा करके सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही दुकानदारों व आम जनता ने अपने घरों की लाइट बंद कर दीं और खिड़कियों पर पर्दे लगा दिए। अंधेरा होने से पहले ही शहर की दुकानों को बंद करवा दिया गया था। सायरन बजने के साथ ही अधिकतर मुख्य मार्गों व काॅलोनियों में अंधेरा छा गया। लोगों ने लाइट बंद करने के अलावा इन्वर्टर भी बंद किए। ठीक 8 बजे हल्के सायरन की आवाज से शहर से ब्लैक आउट खत्म हो गया। ब्लैक आउट के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर लगी लगभग 14 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों को भी बंद रखा गया।
कई दुकानदार व लोगों ने घरों की लाइट नहीं की बंद
शहर के बर्फखाना रोड, छिकारा चौक, बैंक रोड, आंबेडकर चौक, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक पर कुछ दुकानदारों ने सायरन बजने के बाद भी अपनी दुकानों की लाइट बंद नहीं की। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर गाड़ियों का आवागमन पहले की तरह जारी रहा। बाइक, कार व बडे़ वाहन भी गुजरते नजर आए।