फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The restrictions of GRAP Stage-3 will still be applicable

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी लागू रहेंगी ग्रैप स्टेज-3 की बंदिशें, प्रदूषण ओरेंज कलर में

Tue, 03 Jan 2023 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
The restrictions of GRAP Stage-3 will still be applicable
बहादुरगढ़। सीएक्यूएम (कमिशन फॉर एयर क्वालिटी एंड मैनेजमेंट) ने पिछले बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण गै्रप-3 की बंदिशें लागू की थी। वह अभी जारी रहेंगी। सोमवार को बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर 275 एक्यूआई पर पहुंचा। उधर उद्यमियों का कहना है कि इस तरह की बंदिशें लागू होने से उनके उत्पादन पर खराब असर पड़ रहा है। सरकार को उनके नुकसान को देखते हुए सार्थक प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली-एनसीआर में सीएक्यूएम ने गै्रप-3 लागू कर दिया था। इसके बाद एनसीआर क्षेत्र में निजी निर्माण के अलावा फैक्ट्रियों में डीजल जनरेटर चलाने पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में बहादुरगढ़ के उद्यमियों को दिक्कत होनी शुरू हो गई है। उद्यमी नरेंद्र कुमार, पवन शर्मा, विनोद कुमार का कहना है कि प्रदूषण का स्तर अब ठीक है। फैक्ट्रियों में जनरेटर चलाने पर पाबंदी लगाना उचित नहीं है। इससे उद्यमियों और कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में उत्पादन पर भी काफी खराब असर पड़ता है। सरकार को इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए। ताकि उद्यमियों का भी नुकसान न हो और प्रदूषण भी न फैले। सोमवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई 374 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एक्यूआई 340 रहा। गुरुग्राम का 288, नोएडा का 312 रहा। जबकि पानीपत और सोनीपत का एक्यूआई पीले रंग में 136 दर्ज किया गया। रोहतक का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्या-क्या होता है गै्रप-3 में
-जिन इंडस्ट्रियल एरिया में पीएनजी की सप्लाई है वहां अप्रूव्ड फ्यूल के बजाय दूसरे ईंधन का इस्तेमाल कर रही हैं तो उस पर रोक रहेगी। जिन इंडस्ट्रियल क्षेत्र में पीएनजी सप्लाई नहीं है वहां अप्रूव्ड फ्यूल से चलने वाली इंडस्ट्री सप्ताह में पांच दिन चल सकेंगी। लोग अब अगले आदेशों तक निर्माण नहीं करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 12 : बहादुरगढ़ में सोमवार को यह रही हालत।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed