{"_id":"68e2a82339b0bd293a03f92b","slug":"the-pilgrimage-on-foot-departs-for-the-shrine-of-mata-bhimeshwari-devi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118014-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी के धाम रवाना पैदल अर्जी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: माता भीमेश्वरी देवी के धाम रवाना पैदल अर्जी यात्रा
Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : माता भीमेश्वरी धाम बेरी जाने वाले भक्त भाजपा नेता दिनेश कौशिक का सम्मान करते हुए। वि
बहादुरगढ़। माता भीमेश्वरी धाम बेरी के लिए पैदल अर्जी यात्रा रविवार को बहादुरगढ़ से रवाना हुई। यात्रा शुरू होते ही पूरा माहौल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमते हुए बेरी धाम की ओर रवाना हुए।
यात्रा को भाजपा नेता और विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने झंडी दिखाई। पदयात्रा का आयोजन मां भगवती युवा मित्र मंडल बहादुरगढ़ की ओर से किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा की और माता रानी के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि माता रानी सबकी सुनने वाली हैं और जो भी भक्त सच्चे मन से उनकी अराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
इस मौके कृष्ण, चंद्रपाल, सुखबीर, दर्शन, सोनू छिकारा, रवि कौशिक, बोनी कौशिक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। बेरी धाम पहुंचकर सभी श्रद्धालु माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का अद्भुत संगम बनी रही।