{"_id":"63f2627a7b5afca44503f874","slug":"the-person-living-together-stole-one-lakh-22-thousand-jhjhar-news-c-17-1-71692-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर-बहादुरगढ़: साथ रहने वाले ने चुराए एक लाख 22 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-बहादुरगढ़: साथ रहने वाले ने चुराए एक लाख 22 हजार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक व्यक्ति को कमरे में उसी के साथ रहने वाले व्यक्ति ने सवा लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी और दूसरों को सोते हुए छोड़ रात को ही चंपत हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि वह नेहरू पार्क में रहता था और एक कंपनी में एमआर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके साथ कमरे में दो अन्य युवक रहते हैं। गत 15 फरवरी को वह और यहां रहने वाला एक अन्य युवक सो गए। रात करीब 2 बजे वह उठा तो देखा कि कमरे में सो रहा युवक चंद्रपाल नहीं था। उसने चेक किया तो उसका मोबाइल और 5 हजार रुपये गायब थे। दिलीप का आरोप है कि उक्त युवक ने मोबाइल फोन से उसके क्रेडिट कार्ड द्वारा फोन से कई बार ट्रांजेक्शन करके 1 लाख 17 हजार 682 रुपए निकाल लिये। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिलीप कुमार ने थाना शहर में शिकायत देकर चोरी हुई नकदी, खाते से उड़ाई राशि और मोबाइल फोन को बरामद करवाने और आरोपी जिला हिसार के गांव शंकरी के निवासी चंद्रपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।