फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The only son of the family died due to drowning in the pond while bathing with friends.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दोस्तों के साथ नहाने परिवार के इकलौते बेटे की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 01 Jun 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 01 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The only son of the family died due to drowning in the pond while bathing with friends.
रेवाड़ी। मौके पर मिला दीपक शव।
रेवाड़ी। तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कसौला निवासी संदीप कुमार (18) के रूप में हुई है। संदीप अपने दोस्तों के साथ सुबह 5 बजे सैर करने के लिए गया था। सैर करने के बाद जब उसे गर्मी लगी तो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव स्थित तालाब में चला गया।
विज्ञापन

संदीप के साथ मौके पर दो से तीन दोस्त साथ में थे। जैसे ही संदीप नहाने गया तो उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। दोस्तों उन्हे बचा नहीं पाए, क्योंकि किसी को भी तैरना नहीं आता था। उसके बाद दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे ही शोर की आवाज आसपास सुनाई दी। लोग तालाब के किनारे पहुंचे। उसके बाद दोस्तों ने बताया कि यहां पर संदीप डूब गया है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को डूबने की सूचना सुबह 7 बजे मिली थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद संदीप के शव को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मां बाप का इकलौता बेटा था संदीप

संदीप कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम छा गया है। मां-बाप के बुढ़ापे में इकलौता बेटा ही सहारा था। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। संदीप ने हाल ही में 12वीं पास की थी। आगे वह पढ़ना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष 20 से अधिक हुई थी मौतें

रेवाड़ी में पिछले वर्ष डूबने से करीब 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कुछ मामले जोहड़ में नहाने के हैं और कुछ मामले नहर में नहाने के भी हैं। पिछले पांच साल की बात की जाए तो एक हरियाणवी माॅडल सहित 14 युवकों की जेएलएन नहर में डूबने से मौत हो चुकी है।



-----
गांव कसौला में एक युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से युवक का शव तालाब से निकाला गया था। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

-शिव दर्शन, प्रभारी, थाना कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed