फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The old building of the Civil Hospital and Trauma Center will be renovated, PWD has invited tenders.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के पुराने भवन का होगा सुधार, पीडब्ल्यूडी ने लगाया टेंडर

Mon, 02 Mar 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
The old building of the Civil Hospital and Trauma Center will be renovated, PWD has invited tenders.
फोटो-58: बहादुरगढ़ का ट्रामा सेंटर। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के पुराने भवन के सुधार का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा तैयार किए गए एस्टीमेट को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए करीब करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से पुराने भवन का नवीनीकरण करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

विभाग की निर्धारित शर्तों के अनुसार यह कार्य एक वर्ष में पूरा होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अस्पताल के पुराने भवन के चारों ब्लाकों के नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा। अस्पताल का यह भवन कई वर्ष पहले बनाया गया और समय के साथ जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

चार ब्लॉकों वाले भवन में खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं और कई स्थानों पर छत से प्लास्टर झड़ रहा है। मरीजों और स्टाफ को लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर ट्रॉमा सेंटर से आने वाले मरीजों को भी पुराने भवन की इकाइयों में उपचार के दौरान दिक्कतें होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनीकरण कार्य के तहत खिड़कियां, दरवाजे, जंगले, शीशे, टाइलें और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचे बदले जाएंगे। भवन की दीवारों की नई प्लास्टरिंग और पेंटिंग की जाएगी। साथ ही जहां संरचनात्मक मजबूती की जरूरत है वहां आवश्यक मरम्मत की जाएगी ताकि मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500 से 1700 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में भी रोजाना दर्जनों मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में भवन का सुधार अस्पताल की कार्यक्षमता और मरीजों की सुविधा दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने टेंडर लगा दिया है। टेंडर आवंटन के बाद कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

- राजेश तोमर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed