फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The officers of Bharat Vikas Parishad held a meeting

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The officers of Bharat Vikas Parishad held a meeting
फोटो 59 : बैठक में भाग लेने वाले भारत विकास परिषद पदाधिकारी और सदस्य।
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद बहादुरगढ़ शाखा में क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण ) अशोक गुप्ता का रविवार को प्रवास रहा। शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल परिसर में आयोजित बैठक में भाविप पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय संयोजक अशोक गुप्ता ने कहा कि शाखा समाज में अधिक से अधिक ऐसे कार्य करें जिससे समाज में अधिकतम संस्कारों का सृजन हो सके। उन्होंने परिषद की सदस्यता, सेवा और संस्कार के कार्यों में वृद्धि करने और स्थाई प्रकल्प के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए और अधिक प्रयास करने और परिषद की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डा. मनीष शर्मा, अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव विजय पुन्हानी, कोषाध्यक्ष एमएस भाटी, सेवा संयोजक रमेश सुखीजा, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक, दीपक पंवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो 59 : बैठक में भाग लेने वाले भारत विकास परिषद पदाधिकारी और सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed