फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The miscreants ransacked the factory by taking the guard hostage, looted the goods

झज्जर-बहादुरगढ़: बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर फैक्टरी में तोड़फोड़ की, लूटा सामान

Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ransacked the factory by taking the guard hostage, looted the goods
बहादुरगढ़। गांव रोहद में स्थित एक फैक्टरी में बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश फैक्टरी की दीवार फांदकर अंदर घुसे और तोड़फोड़ की। बदमाश गार्ड को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित लाखों रुपये का सामान ले गए। बदमाशों की संख्या चार थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने लूटपाट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। वारदात रिप्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड में हुई है। दरअसल, रात को फैक्टरी बंद रहती है। भापड़ोदा का निवासी अमित यहां गार्ड है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे चार बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी परिसर में घुस गए। गार्ड अमित ने शोर मचाया तो उन लोगों ने उसको काबू कर लिया। मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। गार्ड को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने फैक्टरी की बिजली सप्लाई भी काट दी थी। बदमाश कई घंटे तक अंदर रहे। ट्रांसफार्मर खोलकर कॉपर क्वाइल निकाली और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर मधुसूदन के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि फैक्टरी में वारदात हुई है। जांच के दौरान ट्रांसफार्मर की कॉपर क्वाइल तेल, फोर्क लिफ्टर का कॉपर, केबल के बंडल, मशीनों के कीमती पार्ट्स गायब मिले। फैक्टरी के इलेक्ट्रिक पैनल, सिलिंडर व मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

उधर, सूचना मिलने पर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फैक्टरी में सीसीटीवी तो हैं लेकिन बदमाशों ने बिजली सप्लाई काट दी थी। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात सुलझाई जाएगी।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed