{"_id":"60c901528ebc3e315c6be72b","slug":"the-miscreants-looted-30-thousand-rupees-from-the-shop-injured-the-butt-of-the-pistol-when-they-protested-bahadurgarh-news-rtk613081273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुकान से 30 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर पिस्तौल की बट मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दुकान से 30 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर पिस्तौल की बट मार किया घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में नाहरा-नाहरी रोड स्थित एक दुकान में सोमवार देर शाम को तीन बदमाश घुस गए और दुकानदार से 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान युवा दुकानदार एक बदमाश से भिड़ गया तो दूसरे बदमाश ने पिस्तौल का बट मारकर उसे घायल कर दिया। बचकर भागने के लिए बदमाशों ने हवा में दनादन कई गोलियां चलाईं।
शहर के लाइनपार क्षेत्र में नाहरा नाहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक परिवार की दो किराने की दुकानें हैं। एक दुकान हरीओम और दूसरी वीसीएम किरयाना स्टोर के नाम से है। सोमवार रात करीब 9 बजे संचालक मुकेश अपनी दुकानों को बढ़ाने की तैयारी कर रहा था। इस बीच तीन युवक दुकान के निकट खड़े थे। युवकों को ग्राहक समझकर मुकेश कुछ देर के लिए दुकान में ही रह गया। कुछ देर बाद दो युवक दुकान के अंदर घुस गए। उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर दुकानदार पर तान दी और दूसरा गल्ले में से पैसे निकालने लगा। बदमाशों को देखकर दुकानदार घबराया नहीं और वह हिम्मत से काम लेते हुए एक बदमाश से भिड़ गया। इस संघर्ष में मुकेश ने मुंह से एक हमलावर की कमर में काटा और नीचे गिरा कर काबू कर लिया। अपने साथी को फंसे देख दूसरे बदमाश ने मुकेश के सिर में अपनी पिस्तौल का बट दे मारा। जिससे मुकेश घायल हो गया। इसके बावजूद बदमाश को काबू किए रखा तो दूसरे बदमाश ने गोली चला दी। गोली मुकेश की कमर के पास से निकल गई। सौभाग्य से मुकेश गोली लगने से बच गया और बदमाश भागने लगे।
हरीओम दुकान से 30 हजार रुपये लूट बदमाशों ने वीएमसी दुकान में घुसने की कोशिश की। वहां भी गोली चलाई। जो दुकानदार नवीन की पत्नी रोशनी के पांव के पास से निकलती हुई दुकान के फ्रिज में जा लगी। गोली चलने से वहां अफरा तफरी मच गई और लोग सहम गए।
विज्ञापन
कई राउंड किए फायर
बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कई गोलियां चलाईं। बदमाशों की गोली से बचने का प्रयास करती हुई दुकानदार मुकेश की भाभी गिर गई और उसको चोटें आईं। घायल दुकानदार मुकेश को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। मुकेश ने बताया कि बदमाश उनकी दुकान में से 30 हजार रुपये लूटकर ले जाने में कामयाब हो गए।
मौके से मिले पांच खोल
फायरिंग और लूट की सूचना मिलने के बाद लाइन पार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार और अपराध जांच शाखा प्रभारी रवींद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के पांच खाली खोल मिले हैं। वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई है। मुकेश की घायल भाभी का कहना है कि तीनों बदमाशों के चेहरों पर मास्क या नकाब कुछ नहीं था और वह उनको पहचान सकती है।
पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान में घुस लूटपाट करने के मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की फुटेज और दुकानदार व उसके परिजनों की मदद से बदमाशों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अशोक कुमार, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़