{"_id":"66cfca449732885b260de56a","slug":"the-meritorious-will-get-a-scholarship-of-one-thousand-rupees-every-month-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113215-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: .मेधावियों को हर माह मिलेगी एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: .मेधावियों को हर माह मिलेगी एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत एससीईआरटी की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी दस अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 17 नवंबर को होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक चार साल हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट व एससीईआरटी की वेबसाइट पर कर सकते हैं। इस योजना के तहत प्रदेश भर से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। राजकीय स्कूलों व अनुदान प्राप्त विद्यालय के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। एनएमएमएस योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनका शैक्षणिक विकास करना है।
यह होगी अर्हता
परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी प्रदेश के सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों। उसने सातवीं कक्षा की परीक्षा सरकारी स्कूल से बीते वर्ष पास की हो। परीक्षार्थी के माता-पिता की कुल वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये से कम हाेनी चाहिए। परीक्षा में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा में मिलेगा आरक्षण
परीक्षा में बीसी-ए वर्ग को 16 प्रतिशत, बीसी-बी वर्ग को 11 प्रतिशत, एससी वर्ग को 20 प्रतिशत एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आरक्षित वर्ग से आवेदन करने वाले विद्यार्थी को सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी प्रमाण पत्र की छायाप्रति ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी। विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार होनी चाहिए।
वर्जन
एनएमएमएस परीक्षा के लिए विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट व एससीईआरटी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को चार साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। 10 अक्तूबर तक आवेदन किए जाएंगे।
विक्रम सिंह, जिला गणित विशेषज्ञ, झज्जर