फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The foundation stone of Pandit Kedarnath Sharma Sanskrit Bhawan was laid in Ramrai village on Sunday.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रामराय गांव में रविवार को पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन की आधारशिला रखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of Pandit Kedarnath Sharma Sanskrit Bhawan was laid in Ramrai village on Sunday.
05जेएनडी09: रामराय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्याति​थि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व पूर्व
जींद। रामराय गांव में रविवार को पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन की आधारशिला रखी गई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान परशुराम की अराधना की गई।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि आज आधुनिकता के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके फायदे और नुकसान भी बहुत जल्द देखने को मिलेंगे। किसी भी चीज का फायदा और नुकसान दोनों होते हैं लेकिन आप इससे दूर रहकर इस दुनिया में जी नहीं सकते हैं। ऐसे में आधुनिकता के इस दौर में हमें भी तकनीक के साथ मिलकर चलना है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उनके पिता पंडित विनोद शर्मा ने जो लक्ष्य लिया है, उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए वह उसे पूरा करेंगे। हरियाणा के सभी जिलों में ज्ञान गंगा केंद्र जल्द से जल्द खोले जाएंगे। वह किसी नेता के हिसाब से आपके बीच में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे हमारी संस्कृति है, वैसे ही आने वाला समय आधुनिकता का है, तकनीक का है। कैसे हम अपनी संस्कृति को साथ लिए तकनीक के साथ आगे बढ़ें। हमें यही सोच रखनी है। हमारा देश कृषि प्रधान है। हमें उससे जुड़े हुए जो स्टार्टअप हैं, उनकी जानकारी प्राप्त करनी है।
आज भारत में लगभग दो लाख से भी ज्यादा के स्टार्टअप्स हो चुके हैं। इनमें से 117 यूनिकॉर्न यानी कि ऐसी 117 कंपनियां अरबपति कंपनियां बन चुकी हैं। आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि इनमें से अधिकांश बच्चे, जिन्होंने कंपनियां बनाई हैं 60 से 70 प्रतिशत वह छोटे गांव, देहात और शहर से निकले हैं। बड़े शहरों से नहीं।
इसका मतलब एक है कि हमारे बच्चों में भी क्षमता है और अपने गांव, अपने देश, अपने प्रदेश, अपने जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर सरपंच गंगा प्रसाद, धर्मवीर पिंडारा, फूलकुमार शास्त्री, नरेंद्र नाथ शर्मा, अशुतोष शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र कौशिक, मुकेश सैनी मौजूद रहे।

बाक्स
भवन में बच्चे नई तकनीक के साथ पढ़ाई कर सकेंगे

गांव रामराय स्थित श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराय में पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन (एआई) का निर्माण करवाया जा रहा है। यह अत्याधुनिक भवन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढाई के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस भवन में बच्चे नई तकनीक के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भवन की आधारशिला उद्घाटन के बाद महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed