{"_id":"65c94181e74bcc776c0f5254","slug":"the-first-swine-flu-patient-of-the-district-was-admitted-in-a-private-hospital-in-hisar-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107859-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले का पहला स्वाइन फ्लू का मरीज हिसार के निजी अस्पताल में था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले का पहला स्वाइन फ्लू का मरीज हिसार के निजी अस्पताल में था भर्ती
Mon, 12 Feb 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां एक गांव का व्यक्ति स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है। वह तीन दिन पहले हिसार के निजी अस्पताल में किसी बीमारी के चलते दाखिल हुआ था, जहां उपचार के दौरान उसे स्वाइन फ्लू हो गया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी हालत ठीक रही और अब निजी अस्पताल से उसे छुट्टी मिल चुकी है।
मरीज के स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए जाने के बाद उसके परिवार के सदस्यों की भी सैंपलिंग कराई गई है। फिलहाल किसी में इसके लक्षण नहीं मिले हैं और जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। चिकित्सकों ने बताया कि यह मौसम स्वाइन फ्लू फैलने वाला है। इस समय मौसम उतार-चढ़ाव पर है, इस कारण लोग बुखार के साथ खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
खांसी जुकाम के मरीज की मॉनिटरिंग शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी में भी बुखार के साथ खांसी-जुकाम वाले मरीजों की अलग से मॉनिटरिंग करनी शुरू कर दी है। सभी से फीडबैक भी ली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल एक केस ही सामने आया है और बाकी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। यह केस भी स्वास्थ्य विभाग के पास पोर्टल के जरिये आया है, क्योंकि इसका इलाज हिसार में चल रहा था।
विज्ञापन
पीजीआईएमएस में भर्ती हो रहे मरीज
पीजीआईएमएस में बुखार के साथ खांसी-जुकाम व सांस की तकलीफ को लेकर कई मरीज भर्ती हुए हैं। इनके कोरोना व स्वाइन फ्लू के सैंपल भी किए गए हैं, लेकिन अब तक किसी की पुष्टि स्वाइन फ्लू या कोरोना की नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में सावधानी रखने की जरूरत है।
ऐसे करें बचाव
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
- मास्क लगाएं।
- छींकते समय मुंह पर हाथ या रूमाल जरूर रखें।
- प्रतिदिन हाथों की सफाई करें।
- सांस में परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
वर्जन
हिसार के निजी अस्पताल में एक व्यक्ति बीमारी के चलते दाखिल हुआ था, जहां उसे स्वाइन फ्लू हो गया था। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे छुट्टी मिल चुकी है। परिवार के सदस्यों को भी स्वाइन फ्लू नहीं मिला है। सभी निगरानी में रहेंगे।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर