{"_id":"657350c628db0551c70af808","slug":"the-family-had-gone-to-a-wedding-ceremony-thieves-stole-cash-and-jewelery-from-behind-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6165-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी समारोह में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने नकदी व जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी समारोह में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने नकदी व जेवरात चुराए
Fri, 08 Dec 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। राधा स्वामी काॅलोनी में घर से अज्ञात चोरों ने नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। वह जब वापस लौटा तो सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत पर मौका मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रईया हाल राधा स्वामी काॅलोनी निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस में शिकायत दी है कि 6 दिसंबर की शाम को वे सभी किसी शादी समारोह में गए थे। रात 8 बजे जब वापस आए तो उनके मुख्य गेट का दरवाजा खुला हुआ था और ताला टूटा था। जब हमने अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर के दरवाजा और घर में की गई परचून की दुकान का ताला खुला था। घर के अंदर जाकर हमने सामान चेक किया तो घर के अंदर अलमारी का भी ताला टूटा मिला। इसके अंदर से दो मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक सोने का मांग टीका, एक झुमकी सोने की, एक हार, कान का सेट, चांदी की पायल दो जोडी, 5-6 चांदी की पायल, 5-6 चुटकी चांदी की, 4-5 चांदी की घुठी, चांदी की हथफुल, चांदी की कमरबंध, चांदी की चांदपातडी, 3 छोटी सोनी की बाली, दो सिलेंडर, दो मोबाइल, एक टेबल, दुकान से 3 हजार की नगदी गायब मिले। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।