फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The drains from Chikkara Chowk to Ambedkar were cleaned.

Jhajjar-Bahadurgarh News: छिक्कारा चौक से आंबेडकर तक की गई नालों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The drains from Chikkara Chowk to Ambedkar were cleaned.
02jjrp22- झज्जर। शहर के छिकारा चौक से आंबेडकर चौक तक की गई नालों की सफाई। संवाद
झज्जर। शहर के छिक्कारा चौक से आंबेडकर चौक तक नगर परिषद की तरफ से दुकानों के सामने बुलडोजर से पक्के स्लैब तोड़कर नालों की सफाई की गई। नालों की सफाई के बाद दुकानदारों ने नालों से निकाली गई गंदगी को हटाकर अपनी दुकानें खोली।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से शहर में नालों की सफाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिन पहले नगर परिषद ने आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक की एक तरफ के नालों की सफाई करने का कार्य किया था। वहीं, अब दूसरी तरफ के नालों की सफाई का कार्य किया गया है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नगर परिषद की तरफ से कार्य किया जा रहा है। शनिवार रात को दुकानों के सामने बनाए गए पक्के स्लैब को तोड़ने के काम शुरू किया गया। इसके बाद रविवार को नगर परिषद ने नालों से गंदगी को सड़क पर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को छिक्कारा चौक से आंबेडकर चौक तक गंदगी निकालने काम पूरा कर लिया गया। अब नालों से निकाली गई गंदगी के सूख जाने के बाद इसका उठान किया जाएगा।


वाहन चालक रहे परेशान
आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक सड़क पर गंदगी फैलने से यहां से आने जाने वाले वाहन चालकोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दुपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन की स्थिति बनी रही। वहीं सड़कों पर खड़े किए गए वाहनाें के कारण भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक के बीच वाहन रेंगते नजर आए।



वर्जन
शहर में नालों की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है। बरसात के दिनों में आमजन को जलभराव जैसी स्थित से परेशान ना हो पड़े, इसके चलते शहर में नालों की सफाई हो रही है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article