{"_id":"695440abaa2d11413204660e","slug":"the-deputy-commissioner-honored-world-champion-shooter-suruchi-phogat-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130069-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने किया विश्व विजेता शूटर सुरुचि फोगाट को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने किया विश्व विजेता शूटर सुरुचि फोगाट को सम्मानित
विज्ञापन
30jjrp07- लघु सचिवालय सभागार में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल से मुलाकात करती विश्व विजेता शूटर
- फोटो : Samvad
झज्जर। गांव सासरौली की शूटिंग की विश्व विजेता खिलाड़ी सुरुचि फोगाट ने अपने पिता हवलदार इंद्र सिंह फोगाट और अपने ताऊ सतीश पहलवान के साथ डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। डीसी ने दोहा में शूटिंग विश्वकप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
उल्लेखनीय है शूटिंग में विश्व रैंकिंग की टॉप खिलाड़ी सुरुचि ने वर्ष 2025 में विश्व स्तर पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में सात गोल्ड मेडल जीते थे।
इसी माह दोहा में आयोजित आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) शूटिंग विश्वकप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। सुरुचि ने बताया कि वह आगामी फरवरी में दिल्ली में आयोजित हो रही एशियन चैंपियनशिप में भाग लेने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डीसी को बताया कि वर्ष 2019 से शूटिंग खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया था। डीसी ने कहा कि हम सभी कामना करते हैं कि भविष्य में ओलंपिक सहित अन्य खेल स्पर्धाओं में और मेडल जीतकर सुरुचि जिले का नाम रोशन करेगी।
इस दौरान एडीसी जगनिवास, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार मौजूद रहे।