फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city council is busy preparing for Chhath Puja; the chairperson has the ghats cleaned.

Jhajjar-Bahadurgarh News: छठ पूजा की तैयारियों में जुटी नगर परिषद, चेयरपर्सन ने कराई घाटों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city council is busy preparing for Chhath Puja; the chairperson has the ghats cleaned.
-फोटो 52 : सेक्टर-7 के पास नहर किनारे बनाए छठ पूजा घाट पर सफाई कार्य का जायजा लेती चेयरपर्सन सर
बहादुरगढ़। छठ पूजा पर्व को लेकर नगर परिषद बहादुरगढ़ ने घाट की सफाई का कार्य पूरा कर लिया है। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने स्वयं अपनी देखरेख में सफाई अभियान चलाया। तीन दिनों तक चले अभियान में जेसीबी मशीन और करीब 15 सफाई कर्मचारियों की मदद से नहर के अंदर और आसपास के क्षेत्र की गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेयरपर्सन सरोज राठी ने पार्षद ज्योति रोहिल्ला के साथ सफाई कार्य का जायजा लिया। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से छठ घाट की सफाई के साथ-साथ वहां लाइटों की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को अस्तांचल और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर घाट पर जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। राठी ने पुलिस प्रशासन से भी आग्रह किया है कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो और श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो समाज में एकता, अनुशासन और स्वच्छता का संदेश देता है। नगर परिषद का लक्ष्य है कि बहादुरगढ़ में रहने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के भाई-बहन छठ पूजा का पर्व धूमधाम और सुरक्षित वातावरण में मना सकें।

चेयरपर्सन ने सभी व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और भगवान सूर्य से सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बहादुरगढ़ हर त्योहार पर नागरिकों की सुविधा के लिए समर्पित है और छठ पर्व के दौरान किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर रमेश राठी, पार्षद ज्योति रोहिल्ला, पवन रोहिल्ला मौजूद रहे। पूर्वांचल वासियों ने चेयरपर्सन सरोज राठी और नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed