फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tempo full of school children overturned, six injured

स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, छह चोटिल

Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tempo full of school children overturned, six injured
बादली। गांव मुंडाखेड़ा के पास स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में छह बच्चों को चोट लगी। जिन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। ये सभी बच्चे दो टेंपो में सवार होकर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते टायर फटने की वजह से एक टेंपो पलट गया। सभी बच्चे राजकीय उच्च विद्यालय इस्माइलपुर के छात्र हैं। स्कूल की मुख्य अध्यापिका शकुंतला देवी ने बताया कि बाढ़सा गांव के ही सरस्वती स्कूल में आयोजित छात्र मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए ये बच्चे दो टेंपो में सवार होकर निकले थे कि बीच रास्ते हादसा हो गया। मुख्य अध्यापिका का यह भी कहना है कि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी बच्चे सकुशल घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed