फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temperatures will continue to drop this week

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस सप्ताह लगातार गिरेगा तापमान

Tue, 26 Nov 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Temperatures will continue to drop this week
बहादुरगढ़। बीते दो-तीन दिनों से दोपहर के समय तापमान फिर से बढ़ गया है। दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। मगर मौसम विभाग ने इस सप्ताह में तापमान लगातार कम होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। सप्ताह के अंत तक तीन से चार डिग्री की गिरावट आने का अंदेशा है। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक कम होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 33 से 97 प्रतिशत तक रहा। 28 से 30 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को क्षेत्र में सुबह के समय स्मॉग भी छाया रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र में हल्का कोहरा रह सकता है। सोमवार को दोपहर के समय आसमान साफ रहा। धूप भी निकली। 26 और 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूतनम 11-12 डिग्री रह सकता है। स्मॉग की परत लोगों को परेशान कर सकती है। हवा की गति दो से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके बाद 28 से 30 नवंबर तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। हल्के कोहरे के साथ स्मॉग भी रहेगी। हवा की गति 2 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। ठंड लगातार बढ़ेगी। सोमवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में ठंडी हवा भी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed