फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tarun and Pooja won the race

Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ में तरुण और पूजा ने बाजी मारी

Mon, 22 Jan 2024 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tarun and Pooja won the race
बहादुरगढ़। गुजरात में अगले महीने नेशनल इंटर डिस्ट्रिक जूनियर एथलेटिक मीट (निड-जैम) का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर तमाम राज्य तैयारियों में जुटे हैं। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर में निड-जैम की ट्रायल हुई। इसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ में तरुण और पूजा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जिला एथेटिक्स संघ के प्रधान राजेंद्र मलिक, सचिव भीम अवॉर्डी चरण सिंह राठी और चीफ कोच धर्मबीर सिंह की मौजूदगी में यह प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-16 लड़कों की 60 मीटर दौड़ में बहादुरगढ़ का तुषार पहले, पहाड़ीपुर का नीरज दूसरे और कानोंदा का उमेश तीसरे स्थान पर रहा। जबकि लड़कियों में आरती, खुशी और शिवांगी ने बाजी मारी। अंडर-16 की 80 मीटर हर्डल में मयंक, सक्षम और युग विजेता बने। वहीं लड़कियों में हर्षिता विजेता बनीं।
विज्ञापन

अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में तरुण, गौरव और प्रताप शीर्ष तीन पायदान पर रहे। लड़कियों में पूजा, खुशी और गरिमा विजेता बनीं। अंडर-16 की हाइजंप में लड़कों में सन्नी और लड़कियों में नंदिना ने प्रथम स्थान पाया। जैवलिन में गौरव पहले, रचित दूसरे और मनीष तीसरे पायदान पर रहा। वहीं लड़कियों में प्रिया, इंदू और खुशी ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांग जंप में सौरभ, प्रवेश और इशांत जबकि लड़कियों में दीक्षा, सुमिति, भूमिका ने जीत दर्ज की। लड़कों की शॉटपुट में नितेश, रितिक, दीपांशु तो लड़कियों में भावना, अंजलि और निशा ने जीत हासिल की। अंडर-14 ट्राइथलॉन में ग्रुप ए में रितु पहले, चंचल दूसरे और मधु तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप बी में अंजलि, साक्षी और तन्नु क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर रही। लड़कों के ग्रुप ए में लक्ष्य ने पहला, इशांत ने दूसरा और तुषार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ग्रुप बी में प्रिंस, निखिल और लक्ष्य ने बाजी मारी। अंडर-16 पेंटाथलॉन में हिमांशु, अक्षय और सुशांत ने बाजी मारी। लड़कियों में मीनाक्षी विजेता बनी। प्रधान राजेंद्र मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ इलाके में पहली बार इतने बड़े स्तर की सफल प्रतियोगिता हुई है। इस प्रतियोगिताओं में कई प्रतिभाएं उबरकर सामने आई हैं। विजेता खिलाड़ी आगामी 15 से 16 फरवरी तक अहमदाबाद में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed