फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tanuj triumphs in the

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-14 फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में तनुज ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Tanuj triumphs in the
-फोटो 95 : कबड्डी प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवान, मुक्केबाज छाए रहे। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 फ्री स्टाइल कुश्ती तथा अंडर-17 और अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी छाए रहे। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।


स्कूल में आयोजित अंडर-14 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम वर्ग में तनुज प्रथम और ध्रुव द्वितीय रहे। 38 किलोग्राम वर्ग में अर्णव ने पहला तथा अनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम वर्ग में प्रियांंशु प्रथम और गौरव द्वितीय रहे। 44 किलोग्राम वर्ग में पूरव ने पहला तथा आयुष ने दूसरा स्थान हासिल किया। 48, 52, 57, 62, 68 और 75 किलोग्राम वर्गों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए। वहीं अंडर-17 बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 किलोग्राम वर्ग में चिराग, 46-48 किलोग्राम में अंश मान, 48-50 किलोग्राम में मानव शर्मा, 50-52 किलोग्राम में यश यादव, 52-54 किलोग्राम में नमित दलाल, 54-57 किलोग्राम में गौरव, 57-60 किलोग्राम में रोनक, 60-63 किलोग्राम में अनुज राठी, 63-66 किलोग्राम में मयंक दलाल तथा 66-70 किलोग्राम वर्ग में रुद्र ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46 किलोग्राम वर्ग में नवनीत, 60-64 किलोग्राम में आरव, 64-69 किलोग्राम में मुकूल, 69-75 किलोग्राम में रवि राठी, 75-81 किलोग्राम में जतिन, 81-91 किलोग्राम में प्रीत तथा 91 किलोग्राम से अधिक वर्ग में सुमित विजेता रहे। आयोजकों ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बहादुरगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed