फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Take action in two weeks to install Telecom Tower: Chief Secretary

टेलीकॉम टॉवर लगाने के लिए दो सप्ताह में करें कार्रवाई : मुख्य सचिव

Thu, 03 Feb 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Take action in two weeks to install Telecom Tower: Chief Secretary
टेलीकॉम टॉवर लगाने के लिए दो सप्ताह में करें कार्रवाई : मुख्य सचिव
विज्ञापन

रियाणा के मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस से की टेलीकॉम टावर लगाने के आवेदनों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने टेलीकॉम टावर लगाने को लेकर आए आवेदनों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और दो सप्ताह के अंदर आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने जिले में आए आवेदनों पर की गई कार्रवाई की मुख्य सचिव को जानकारी दी।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा सरकार की पॉलिसी के अनुसार टेलीकॉम टावर लगाने को लेकर विभिन्न विभागों में किए गए आवेदनों पर 45 दिनों के अंदर कार्रवाई बनती है। अगर किसी संबंधित कंपनी ने फीस जमा नहीं करवाई है तो उसे एक सप्ताह का समय दिया जाना चाहिए। सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले आवेदनों पर कार्रवाई करने में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग टावर लगाने को लेकर प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में फिलहाल 75 आवेदन लंबित हैं। इसको लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर कार्रवाई करने को कहा गया है। इन लंबित आवेदनों में से काफी फीस जमा न करने व अन्य कारणों से हैं। विभागों को कहा गया है कि संबंधित कंपनी को बुलाकर कमी को पूरा करें और आवेदनों पर कार्रवाई की जाए। अगर किसी कंपनी की ओर से सूचित करने के बाद भी औपचारिकताएं पूरी नहीं की जाती हैं तो उसका आवेदन रद्द करने की कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर डीएमसी प्रदीप कौशिक, डीडीपीओ ललिता वर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed