{"_id":"669711aa25a1c52545010ef7","slug":"survey-in-395-houses-of-kahari-village-blood-samples-of-86-people-sent-for-testing-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111967-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कहाड़ी गांव के 395 घरों में सर्वे, 86 लोगों के रक्त नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कहाड़ी गांव के 395 घरों में सर्वे, 86 लोगों के रक्त नमूने जांच को भेजे
Wed, 17 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
16jjrp08 काहड़ी गांव में ग्रामीणों की जाचं करते हुए डॉक्टरों की टीम। ।स्त्रोत सूचना विभाग
झज्जर। जिले के काहड़ी गांव में ग्रामीणों ने कैंसर फैलने का अंदेशा जताते हुए प्रशासन ने शिकायत की थी। डीसी ने ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग और एम्स की टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 86 लोगों के रक्त आदि के नमूने लिए।उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
डीसी शक्ति सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 3 जुलाई को गांव का दौरा किया था। इस दौरान ग्रामीणों से गांव की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की थी। ग्रामीणों ने गांव में कैंसर की बीमारी बढ़ने की बात कही थी। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते कैंसर के मरीजों की संख्या के पीछे दूषित पेयजल व स्वच्छता सहित कई कारण बताए थे। ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच हेतु डीसी ने गांव में डोर टू डोर सर्वे करने व संदिग्ध ग्रामीणों का एम्स की टीम द्वारा टेस्ट करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 395 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे के बाद अब जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गांव में ग्रामीणों की स्क्रीनिंग के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है। कैंप में एम्स व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों के विभिन्न टेस्ट किए। जिनकी रिपोर्ट करीब एक हफ्ते के अंदर आएगी। पहले दिन 86 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि गांव में सभी संदिग्ध व्यक्तियों के टेस्ट किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन लग सकते हैं। इनके सैंपल एम्स बाढ़सा के डॉक्टरों द्वारा लिए जा रहे हैं, वही पर सैंपल की जांच होगी।