{"_id":"674635f692c405c252097197","slug":"supriya-and-varsha-got-first-place-in-calligraphy-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-115902-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सुलेख प्रतियोगिता में सुप्रिया और वर्षा पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सुलेख प्रतियोगिता में सुप्रिया और वर्षा पहले स्थान पर
Wed, 27 Nov 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
26jjrp19- झज्जर। संविधान दिवस पर शपथ लेते बच्चे। स्त्रोत- शिक्षा विभाग
झज्जर। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चित्रकला, कैलीग्राफी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संविधान दिवस पर सरकारी स्कूलों में बच्चों, अध्यापकों व स्टॉफ सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
डॉ. सुदर्शन पुनिया, जिला समन्वयक निपुण ने बताया कि क्विज में भारतीय संविधान पर आधारित 20 प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर देने के लिए 6706 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने संविधान के विभिन्न पहलुओं, इसके मूलभूत अधिकारों, कर्तव्यों और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता और उनके अधिकारों व कर्तव्यों की समझ विकसित करने में सहायक होते हैं। चित्रकला और कैलीग्राफी प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
यह रहे परिणाम-
चित्रकला प्रतियोगिता छठीं से आठवीं तक की कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहारी की गुंजन ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरड़ौद की अंजना ने दूसरा व राजकीय मिडिल विद्यालय बिलोचपुरा की अलका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं से बारहवीं तक की कक्षा में द्रोणाचार्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारिकपुर की दीपिका ने पहला, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मानसी ने दूसरा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी की कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सुलेख प्रतियोगिता छठी से आठवीं तक की कक्षा में राजकीय हाई स्कूल गिरावड़ की सुप्रिया ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलड़ौद की अंजना ने दूसरा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा की चेष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं से बारहवीं तक की कक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास की वर्षा ने पहला, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लड़ायन की जागृति ने दूसरा व राजकीय हाई स्कूल जौंधी की प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता छठी से आठवीं तक की कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुंबाहेड़ी की याहिका ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहारी की गुंजन ने दूसरा व संस्कारम स्कूल खातीवास की शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं से बारहवीं तक की कक्षा में विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ की कुश ने पहला, विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ की आरुषि ने दूसरा व ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल बेरी की सारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।