फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SUCI workers blew the central government thin

एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूूंका पतला

Thu, 10 Feb 2022 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
SUCI workers blew the central government thin
एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूूंका पतला
विज्ञापन

बजट पूंजीपतियों, कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाला : अनूप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर केंद्रीय बजट के जन विरोधी प्रावधानों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी सचिव मंडल सदस्य कामरेड अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार का बजट पूंजीपतियाें, कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाला है।

नौकरियां देने की बजाय पोस्टें खत्म की जा रही हैं। जन-सुविधाओं की बात ही नहीं है। ऐसा बजट आम आदमी के किस काम का है, इसमें लोगों की क्रयशक्ति बढ़ाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि बड़े कारपोरेट घरानों का मुनाफा बढ़ाने के लिए उन पर टैक्स घटा दिया है। स्टेट कमेटी सदस्य जयकरण मांडौठी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बजट की धनराशि को घटा दिया गया है। बुनियादी ढांचे पर खर्च की रकम आधी कर दी है। फसल बीमा योजना और मनरेगा का बजट घटा दिया है। एमएसपी पर फसल खरीदने की राशि को एक तिहाई कर दिया गया है। इससे एमएसपी की गारंटी की संभावनाएं कमजोर हुई हैं। बीज क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों को तरजीह दी गई है जिनका बीज पर पहले ही कब्जा है। नतीजतन, बीज महंगा हो जाएगा। सिंचाई की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। इस अवसर पर अनूप सिंह मातनहेल, जयकरण मांडौठी के अलावा करतार सिंह अछेज, राजपाल सिंह बेनीवाल, रामकिशन, मंगलसिंह, सतनारायण, फूल कुमार, रिसाल सिंह, सरदार सिंह, ओमवीर, सतपाल सभरवाल, रवि, संसार, विनोद, उदय सिंह, सुरेशकुमार, सूरजभान, सेठी राठी भापडौदा, दिलावर सिंह, हरीश, उमेश मौर्य, राजेश कुमार व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed