{"_id":"6656684d6f7883b1800daf84","slug":"subedar-satpal-yadav-cremated-with-honours-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110668-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सूबेदार सतपाल यादव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सूबेदार सतपाल यादव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
साल्हावास। मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए।
साल्हावास। ईएमई की भारतीय सेना कोर में तैनात सूबेदार सतपाल यादव की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें एमएच हाॅस्पिटल गंगानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान बताया कि हॉर्ट फेल होने की वजह से उनका देहांत हो गया है।
मंगलवार को सूबेदार सतपाल यादव का शव पैतृक गांव सुंदरेहटी पहुंचा, जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हिसार से आईईएमई की भारतीय सेना कोर की टुकड़ी के जवानों व हरियाणा पुलिस के जवानों ने उल्टे हथियार कर मातमी धुन बजाकर उन्हें सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सन 1996 में सतपाल यादव ईएमई की भारतीय सेना कोर में भर्ती हुए थे। उनके सेवानिवृत्ति के अभी 2 वर्ष बाकी थे। उनकी मां गिंदौडी का दस साल पहले और पिता बदलू राम का 13 वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। उनके बड़े भाई राजपाल का भी कई साल पहले निधन हो चुका है।
बेटे कपिल ने दी फौजी पिता को मुखाग्नि
22 वर्षीय बडे बेटे कपिल ने अपने फौजी पिता को मुखाग्नि दी। हरियाणा पुलिस व भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि भी पहुंचे
सतपाल यादव के अंतिम संस्कार में ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा, सोनू मातनहेल, थाना प्रभारी प्रकाश चंद, सुंदरेहटी गांव के सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच रामहेर, सुशील, लीलू राम, भरत सिंह, सुरेश, बालकिशन, सुशील जाखड़ समाजसेवी, मोटे उर्फ डूंडा आदि समाजसेवियों ने भी श्रद्धांजलि दी। सभी ने सांत्वना व्यक्त की।