झज्जर। शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में आज से एनएसएस का सात दिवसीय कैंप आरंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप के पहले दिन करमिंद्र कौर ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया। बाल विवाह रोकने के लिए विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष ने बच्चों को राइट टू इनफार्मेशन के अधिकारों की जानकारी दी। कैंप की शुरुआत प्राध्यापक अमित कुमार ने बच्चों के योग सेशन से की। उसके बाद प्राध्यापक सुधीर कादयान ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्राध्यापक दिनेश कुमार, कुलदीप डागर, अनिता, प्रेरणा, सुमन शर्मा, सुदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण, कुलदीप गुरान, प्रवीण खुराना मौजूद रहे।