{"_id":"714ac8b8d20a827eab82d85869e0346b","slug":"students-road-jam-dimand-on-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की मांग को लेकर छात्राओं ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की मांग को लेकर छात्राओं ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर वाहनों की उस समय लंबी कतार लग गई जब रोडवेज बस न चलने से कॉलेज की छात्राएं सड़क के बीचोंबीच बैठ गई।
गुभाना के बस स्टैंड पर छात्राएं जब बहादुरगढ़ कॉलेज के लिए पहुंची तो करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी उन्हें कॉलेज जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला।
इस पर छात्राओं ने रोष पूर्वक सड़क के बीच बैठकर जाम लगा दिया। गांव गुभाना और माजरी से बहादुरगढ़ जाने वाली छात्राओं को प्रतिदिन कई-कई घंटे तक स्टैंड पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है।
जाम लगाए बैठी छात्राओं ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे के बीच रोडवेज विभाग की कोई बहादुरगढ़ की ओर नहीं चलती है, जबकि उनका कॉलेज और स्कूलों का समय 8 और 9 बजे का होता है।
ऐसे में उन्हें प्रतिदिन लेटलतीफी का सामना करना पड़ता है। कई बार स्कूल और कॉलेज में देरी के चलते हाजिरी नहीं लग पाती और पढ़ाई भी बाधित होती है।
पिछले दिनों विभाग ने महिलाओं के लिए विशेष बस चलाई गई थी, मगर वह भी दो दिन चलने के बाद बंद गई। कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
छात्राओं को समझाने के लिए बादली से पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे, मगर छात्राओं ने पुलिस की एक न सुनी और रोडवेज अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही।
इसके बाद रोडवेज के सब इंस्पेक्टर जयसिंह दुजाना मौके पर पहुंचे और छात्राओं की समस्याओं को सुना। छात्राओं ने आश्वासन मिलने के बाद ही जाम को खोल दिया। दो घंटे के जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें कई स्कूल बसों के साथ-साथ छोटे और भारी वाहन भी फंसकर रह गए।
बस चलाने का मिला आश्वासन
जाम की सूचना मिलने पर रोडवेज के जीएम के प्रतिनिधि के तौर पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जयसिंह ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि सोमवार से सुबह 8 बजे बादली से बहादुरगढ़ के लिए बस चलाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त बहादुरगढ़ से चलने वाली सभी बसें बालोर रोड की बजाए झज्जर चुंगी और झज्जर मोड़ से गुजरेंगी।