{"_id":"dfc3fba35adc5b05958d32de6ffafd28","slug":"student-locked-the-school-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने स्कूल में जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने स्कूल में जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
एक अध्यापक द्वारा दुर्व्यवहार करने व ठीक से नहीं पढ़ाने के आरोप में गांव ईस्माइलपुर स्थित स्कूल के विद्यार्थी भड़क गए।
गुस्साए विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। आरोपी शिक्षक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को स्कूल लगने से पहले ही काफी संख्या में छात्र व छात्राएं गेट के बाहर जमा हो गए। करीब साढ़े 8 बजे इन सभी ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
उस दौरान स्कूल का चौकीदार अंदर था। चूंकि स्कूल लगने में करीब घंटाभर शेष था तो उससे पहले स्कूल में जो भी शिक्षक पहुंचा उसे बच्चों ने बाहर ही खड़ा रखा।
मामले की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली तो करीब दस बजे झज्जर के तहसीलदार को मौके पर भेजा। तहसीलदार ने बच्चों को समझा-बुझाकर स्कूल के गेट पर लगा ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे जिद्द पर अड़े रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी शिक्षक का तबादला नहीं कर दिया जाता तब तक वह स्कूल का ताला नहीं खोलेंगे। बच्चों ने स्कूल के मैथ टीचर धमर्बीर पर कई गंभीर आरोप लगाए।
बच्चों का कहना था कि आरोपी शिक्षक न तो स्कूल में समय पर आता है और न ही वह पूरा दिन स्कूल में मौजूद रहता है। यहां तक कि दिसंबर माह बीतने को है, लेकिन उन्होंने अपने सिलेबस को पूरा नहीं कराया है।
इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों ने शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतेे। तहसीलदार ने बच्चों को आश्वास्त किया कि आरोपी शिक्षक के बारे में विभाग को लिख दिया जाएगा और जल्द से जल्द उसका तबादला भी कर दिया जाएगा। त
हसीलदार के इस आश्वासन के बाद ही बच्चों ने स्कूल के गेट पर लगाया गया अपना ताला खोला।
अधिकारी बोले
छुट्टी पर होने की वजह से पूरा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सोमवार को वह इस मामले की पूरी तरह से छानबीन करेंगे। यदि आरोप सहीं है तो वह मामले में कार्यवाही करेंगे।
-वेदपाल दौलता, जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर