{"_id":"621545827cde38497426c78f","slug":"student-attacked-by-monkeys-bahadurgarh-news-rtk6391995138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर बंदरों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर बंदरों ने किया हमला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नई बस्ती और काठ मंडी में बंदरों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। काठ मंडी में मंगलवार सुबह स्कूल बस के इंतजार में खड़े एक बच्चे को बंदरों ने घेर लिया और एक बंदर ने उसके पांव में काट लिया।
शहर की लालचंद कॉलोनी निवासी राजेंद्र रोहिल्ला का पौत्र मीताक्ष जाखोदा के पास ब्राइट एवेन्यू स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार की सुबह 8 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। उसे स्कूल बस पकड़नी थी। वह बस स्टॉप पर पहुंचा तो अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंद एक बंदर ने उसके पैर पर घुटनों के पास काट लिया। किसी तरह आसपास मौजूद रहे लोगों ने बंदरों को भागा। परिजन उसे अस्पताल ले गए और एंटी रैबीज टीका लगवाया गया। मीताक्ष के दादा राजेंद्र ने कहा कि बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह बंदरों को पकड़वाने के लिए इंतजाम करे।
-फोटो 4 : बंदर का दिया घाव दिखाता मीताक्ष।