फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   strike in civil hospital for light and electricity

सिविल अस्पताल में बिजली-पानी को लेकर हड़ताल

Thu, 18 Jun 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Thu, 18 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन

वैसे तो प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग को नंबर वन करने के दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर इसके दावे बिल्कुल विपरीत है।

विज्ञापन


झज्जर सामान्य अस्पताल में मरीजों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य अस्पताल में सुविधाओं का टोटा मरीजों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसके विरोध में मरीजों के साथ गोरक्षा दल के सदस्य भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में बिजली-पानी की समस्या को लेकर बुधवार को गोरक्षा दल के सदस्य अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं तो वे पानी पीना भी छोड़ देंगे और इसकी जिम्मेदारी भी विभाग और सरकार की होगी।

भूख हड़ताल की अध्यक्षता गोरक्षा दल के सचिव नवीन आर्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य अस्पताल में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं मरीज पीने का पानी अस्पताल के बाहर से खरीदकर लाते हैं।

सिविल अस्पताल में गरीब लोग आते हैं। अगर उनका बजट पानी खरीदने का हो तो वे निजी अस्पतालों में भी उपचार करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि न केवल पानी की समस्या नहीं बल्कि टायलेट ब्लॉक हैं। अस्पताल में बीमार लोगों को ब्लॉक टायलेटों में जाना पड़ता है।

अधिकारी एसी में बैठे रहते हैं और मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहते हैं। सरकार द्वारा इतना बजट दिए जाने के बावजूद भी अस्पताल प्रशासन सुविधाएं देने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।


उनका कहना है कि इन मूलभूत समस्याओं को लेकर वो कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार विभाग के अधिकारी आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। भूख हड़ताल पर बैठने वालाें में गोरक्षा दल के प्रधान जयबीर आर्य, अजेंद्र ग्वालीसन, मनोज हिंदुस्तानी, विजय चाहार, जसवंत सुहाग और सतीश यादव शामिल थे।

मंगलवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने भी अस्पताल का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान बिजली-पानी की समस्याओं के साथ अन्य कई समस्याएं भी सामने आई थीं, जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed