{"_id":"65c404584954bdf8880e4cc4","slug":"strategy-made-for-elections-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107740-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बी-फार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बी-फार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी
Thu, 08 Feb 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। आर्य नगर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बी-फार्मा का छात्र था। परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से परीक्षा के दबाव में चल रहा था।
वार्ड नंबर-17 आर्य नगर निवासी वीर बी-फार्मा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि अभी उसकी परीक्षाएं चल रही थी। इस वजह वह तनाव में चल रहा था। मंगलवार की शाम को उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के पिता भूपेंद्र के बयान के आधार पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तहत कार्रवाई की है।