{"_id":"616b22a6a1361226d0348c7a","slug":"stf-caught-25-thousand-prze-crook-sanjay-jhjhar-news-rtk6272201171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश संजय उर्फ छोटू को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश संजय उर्फ छोटू को दबोचा
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम की हिरासत में इनामी बदमाश संजय उर्फ भोलू।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दुजाना के अनिल हत्याकांड के आरोपी व 25 हजार के ईनामी बदमाश बिरधाना गांव निवासी संजय को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी संजय उर्फ भोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 28 मार्च 2021 को अनिल की होली के दिन गोली मारकर हत्या की थी।
एसटीएफ रोहतक के निरीक्षक संदीप इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार की शाम को बलियाना मोड़ से संजय को गिरफ्तार किया। संजय को रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। संजय उर्फ भोलू पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी गांव बिरधाना का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक संजय उर्फ भोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 जून को 2020 को गांव दुजाना के नजदीक खेतों में सुनील पर जानलेवा हमला किया था। जिस पर उसके खिलाफ 15 जून 2020 धारा 147,148,323,341,506,307 आईपीसी के दुजाना थाने में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में संजय फरार चल रहा था। इसके अलावा संजय ने 28 मार्च 2021 को दुजाना गांव के अड्डे पर मास्टर अनिल पुत्र विजय गांव दुजाना होली के दिन गोली मारकर हत्या की थी। इस संदर्भ में 28 मार्च 2021 धारा 302,34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत थाना दुजाना में मामला दर्ज है।
डीजीपी हरियाणा ने गांव बिरधाना निवासी संजय उर्फ भोलू की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। गिरफ्त में आए अतिवांछित आरोपी के कब्जे से मौका पर एक पिस्तौल 32 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। एसटीएम टीम में मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, संदीप सोनीपत व चालक सिपाही संदीप शामिल रहे।