{"_id":"657b40139feaa0d2970c6486","slug":"sp-investigated-the-unique-number-on-the-auto-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4247-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो पर लगे यूनिक नंबर की एसपी ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑटो पर लगे यूनिक नंबर की एसपी ने की जांच
Thu, 14 Dec 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक ऑटो और ई-रिक्शा पर यूनिक नंबर लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने वीरवार को दौरान कर ऑटो पर लगे यूनिक नंबर और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने शहर के विभिन्न मार्गों पर ऑटो चालकों और ऑटो में सवार महिलाओं से यूनिक कोड के संबंध में बातचीत की। ऑटो रिक्शा पर लगाए गए उनके यूनिक नंबर चेक किए। उन्होंने थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ को प्रत्येक ऑटो पर यूनिक नंबर लगाने व यूनिक कोड नंबर ना लगवाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑटो में सवार महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्हें ऑटो में लगे यूनिक नंबर के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अगर कोई महिला ऑटो में यात्रा करती है तो ऑटो में लगे यूनिक नंबर की फोटो जरूर खींच ले। यह नंबर ऑटो में तीन जगह लिखा मिलेगा, ऑटो के आगे पीछे और अंदर। यदि कोई महिला ऑटो में सफर के दौरान सुरक्षित महसूस करें तो डायल 112 पर इसकी सूचना के बाद कुछ इस समय में ही पुलिस सहायता मिल जाएगी। अगर ऑटो चालक किसी प्रकार की घटना के पश्चात भाग जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करने वाली संस्था की टीम ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निशुल्क कोचिंग की इस प्रक्रिया की सरहाना करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है।