फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sp did surprise inspection of badli police station

एसपी दुग्गल ने किया थाना बादली का औचक निरीक्षण

Mon, 20 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
sp did surprise inspection of badli police station
बादली पुलिस थाना का निरीक्षण करते एसपी राजेश दुग्गल। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने रविवार को बादली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमएचसी कक्ष, रिकॉर्ड रूम और शस्त्रागार में रखे असलाह इत्यादि की जांच की। एसएचओ कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, वायरलेस कक्ष व हवालात का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी दुगग्ल ने थाना प्रभारी को थाने के रिकॉर्ड को सुरक्षित व तरतीब से रखने और थाने में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। थाने में पीने का स्वच्छ पानी और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी कार्य में व्यवधान न आए। थाना प्रभारी व अनुसंधान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अनुसार पूर्ण किए जाएं। थाने में स्थित अनुसंधानकर्ताओं के कक्ष, पुलिसकर्मियों के रहन सहन और मेस इत्यादि की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी ने सभी पुलिस जवानों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने और आमजन की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी राजेश दुग्गल के साथ थाना प्रभारी बाबू लाल व प्रवाचक सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed