फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Society and nation can make proper progress only through education: Prof. Rajbir Singh

शिक्षा के जरिये ही समाज व राष्ट्र समुचित उन्नति कर सकता है : प्रो. राजबीर सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Society and nation can make proper progress only through education: Prof. Rajbir Singh
-फोटो 56 : पुरस्कृत हुए छात्राएं मदवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व अन्य के साथ। स्रोत कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका गुलाटी ने की। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसे ग्रहण कर व्यक्ति परिवार और समाज व राष्ट्र की तरक्की सुनिश्चित हो सकती है। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन होता है। यह उपाधि एक विद्यार्थी की अथक मेहनत का परमोत्कर्ष होता है। यह उनके जीवन में एक नए युग की शुरुआत है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ. शरनजीत कौर ने कहा कि यह केवल एक उपाधि नहीं है अपितु यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। देश तभी तरक्की करता है जब हम अपनी जिम्मेदारियों का संवेदनशील होकर निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के परीक्षा नियंत्रक एवं पूर्व कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने कहा कि विद्यार्थी उपाधि प्राप्त करने के बाद जिस भी क्षेत्र में जाएं कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करें एवं समाज सेवा करें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-2024 की उन छात्राओं को विधिवत उपाधियां प्रदान की गई। जिन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। वहीं, सत्र 2023-2024 के लिए आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उन छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इस समारोह में लगभग 85 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें बीए, बीकॉम और बीएससी की प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसमे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं तथा एनएसएस, रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब में सक्रिय भूमिका निभाने वाली छात्राओं को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सीजल ने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आठवां स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। उसे पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान दहिया को एनएसएस और रेड रिबन क्लब में सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मान मिला। रिया मालिक एमए अंग्रेज़ी की छात्रा को साहित्यिक गतिविधियों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अंजली बीएससी तृतीय वर्ष, नॉन-मेडिकल ने सांस्कृतिक गतिविधियों में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं नेहा बीकॉम तृतीय वर्ष ने अकादमिक प्रदर्शन के साथ-साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुदेश राठी (समन्वयक) और संगीता गोयल (संयोजक) द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. शिल्पा व डॉ. मोना ने किया।



-फोटो 56 : पुरस्कृत हुए छात्राएं मदवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व अन्य के साथ। स्रोत कॉलेज



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed