फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Short circuit fire in cooler factory's warehouse

कूलर बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 25 Jun 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in cooler factory's warehouse
झज्जर। शहर के पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित कूलर की फैक्टरी के गोदाम में वीरवार की दोपहर के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग की घटना की सूचना दमकल केंद्र को दी गई। इस पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के पुराना बस स्टैंड के पीछे दयानंद इंटर प्राइजेज के नाम से विपिन पुत्र दयानंद की कूलर बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी के गोदाम में वीरवार की दोपहर के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। साथ ही आग की लपटें ऊंची उठती दिखाई दीं। फैक्टरी के गोदाम से धुआं निकलता देख कर लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी ने अपने स्तर पर आग की इस घटना पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस पर विभाग की ओर से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक विपिन ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट दिखाई दे रहा है। आग से करीब 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विपिन ने बताया कि गोदाम के अंदर लगभग दस लाख रुपये की प्लास्टिक फाइबर के कूलरों की पत्तियां और लगभग आठ लाख रुपये का अन्य सामान रखा था। सभी सामान जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय वह दूसरी फैक्टरी में गए थे। उनके पिता खाना खाने के लिए घर गए थे। लोगों ने उन्हें आग लने की सूचना दी। इस पर वे तुरंत गोदाम में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

दो साल पहले फर्नीचर के शोरूम में भी शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
करीब दो साल पहले भी शहर के आर्य नगर में एक फर्नीचर के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें तीन मंजिल तक रखे फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए थे। इसमें भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। अब शहर में वीरवार को लगी आग दूसरी बड़ी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर सवा एक बजे फोन पर सूचना मिली कि पुराने बस स्टैंड के पास किसी गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक ने दमकल विभाग को आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी। मालिक ने गोदाम में आग से लाखों रुपये का सामान जलने का भी दावा किया है।
-बिजेंद्र कुमार, मुख्य फायरमैन, दमकल केंद्र, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed