फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shiv Sangam Cricket Academy won the match by eight wickets

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव संगम क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sangam Cricket Academy won the match by eight wickets
06jjrp05- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। एनएससीए विंटर कप के फाइनल मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। शिव संगम क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी रविश दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउं में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 33.3 ओवर में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में अक्षत वर्मा ने 45 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में रविश दलाल ने पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने 34.1 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में कप्तान हिमांक सहगल ने नाबाद 54 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में कप्तान तानिया गुर्जर व मयंक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी हिमांक सहगल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रविश दलाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed