फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shimla youth used to harass her, Shweta got fed up and committed suicide

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिमला का युवक करता था परेशान, तंग आकर दी श्वेता ने जान

Tue, 31 Oct 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shimla youth used to harass her, Shweta got fed up and committed suicide
झज्जर/बेरी। गिरावड स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता की आत्महत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। श्वेता के सहयोगियों ने झज्जर पहुंचे परिजनों को बताया कि शिमला का रहने वाला विशाल नामक युवक श्वेता को काफी समय से तंग कर रहा था। इसी से परेशान होकर श्वेता ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर विशाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह विशाल कौन है और उसकी श्वेता से किस प्रकार जान-पहचान थी, यह पुलिस जांच के बाद ही पता लग सकेगा। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन, एक टैब, एक कॉपी और एक लाल राइटिंग में लिखा हुआ पेज मिला है। फिलहाल पुलिस किसी भी सुसाइड नोट मिलने से इंकार कर रही है। इस मामले की जांच मोबाइल फोन, टैब, कॉपी और पेज पर टिक गई है। पुलिस श्वेता की कॉल डिटेल व टैग से जानकारी लेगी ताकि विशाल के बारे में पता लग सके।
विज्ञापन

रविवार शाम को गिरावड स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता ने अपने हास्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा था और उसे कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता 1/5 होटल नाभा हाऊस शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी हेमराज गांधी की शिकायत पर विशाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पिता ने शिकायत में पुलिस से अपील की है कि उसकी बेटी के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसकी जांच की जाए तथा न्याय दिलाया जाए। उन्होंने विशाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार रात को ही श्वेता के परिजन कॉलेज पहुंच गए थे। उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी कि श्वेता की हालत गंभीर है, लेकिन जैसे ही वह कॉलेज परिसर पहुंचे तो मृतका के सहयोगिता ने बताया कि श्वेता ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को मृतका के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां परिजनों ने किसी प्रकार की जानकारी मीडिया को देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बेटी थी श्वेता
श्वेता सबसे बड़ी बेटी थी। मृतका के पिता हेमराज गांधी ने पुलिस को बताया है कि उसके तीन बच्चे है, जिसमें श्वेता सबसे बड़ी थी। उसकी उम्र 21 साल थी। दूसरे नंबर पर निकिता गांधी है और सबसे छोटा बेटा माधव है। हेमराज गांधी कृषि विभाग में काम करते हैं।



एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच की
घटना की सूचना रविवार रात को पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने ही मौके से एक फोन, एक टेब, एक कापी व एक लाल राईटिंग में लिखा पेज बरामद कर पुलिस को सौंपा।


वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गिरावड स्थित वर्ल्ड कॉलेज हॉस्टल के कमरे में श्वेता नाम की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंची थी और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया था। मृतका के पिता हेमराज के बयान पर शिमला निवासी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है।
प्रदीप कुमार, डीएसपी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed