{"_id":"65a9a42dbb9b0c78fb0b0027","slug":"sewerage-system-of-ward-13-is-in-bad-shape-due-to-negligence-of-public-health-department-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4981-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से वार्ड 13 की सीवरेज व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से वार्ड 13 की सीवरेज व्यवस्था बदहाल
Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-13 में सीवरेज व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोग परेशान हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार लिखित व मौखिक तौर से वार्ड के लोगों व पार्षद ने समस्या का हल कराने के लिए शिकायत भी दी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष है।
वार्ड-13 से पार्षद मोहित राठी ने कहा कि उनके वार्ड की कॉलोनी की गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं, इसका गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है। इसके अलावा कई सीवरों के ढक्कन भी गायब हैं, कई के टूटे हुए हैं। इसको लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन विभाग उनके वार्ड की सीवरेज समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। शहर में सीवरेज सफाई के लिए केवल एक मशीन ही है, जबकि उनके वार्ड समेत अधिकांश वार्डों में भी सीवरों की भी सफाई नहीं हो पाती है। खुले मेन होल व सीवरेज के गंदे पानी से लोगों को जहां आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है, वहीं गंदे पानी में मच्छर मक्खी पनपने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। चेतावनी दी गई है कि यदि सीवरेज व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो लोग विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। वार्ड वासी संजय, श्रीभगवान, बलवान, जगबीर दहिया, बनवारी, ओमप्रकाश गिल, मास्टर पवन व सूरज ने पार्षद मोहित को इस समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान कराने की मांग की।