फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Self-certify property ID, get tax exemption

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करो, टैक्स में छूट पाओ

Wed, 27 Dec 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Self-certify property ID, get tax exemption
बहादुरगढ़। प्राॅपर्टी आईडी ठीक करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने स्वयं प्रमाणित करने का विकल्प भू मालिकों को दे रखा है। डाटा स्वयं प्रमाणित करने पर नगर परिषद ने टैक्स में छूट की सुविधा भी है। यह सुविधा छूट 31 दिसंबर तक है, इसलिए नगर परिषद ने लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनादी करानी भी शुरू कर दी है। शहर में 83 हजार से अधिक प्रॉपर्टी हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह बोर्ड व फ्लेक्स लगाए गए हैं और लोगों से अपनी प्राॅपर्टी आईडी के डाटा की जांच करके उसे दुरुस्त करने की अपील की जा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि वह अपनी प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित कर दें। ऐसा करने पर उन्हें वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 के प्राॅपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। दो साल के प्राॅपर्टी टैक्स में छूट के अलावा ब्याज पर भी 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। नगर परिषद की ओर से प्राॅपर्टी आईडी के डाटा को दुुरुस्त करने के लिए जुलाई में एक संस्था को असेसमेंट नोटिस और बिल बांटने का काम दिया था। इस नोटिस में जिस भी प्राॅपर्टी आईडी में खामियां थी, उन्हें ठीक किया गया। कंपनी के मालिक सुशील शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से 83 हजार प्रापर्टी मालिकों को असेसमेंट नोटिस व बिल वितरित किए थे। करीब 10 हजार प्राॅपर्टी आईडी ठीक भी हुई हैं।
विज्ञापन



शहर में प्रापर्टी का ब्योरा

प्रापर्टी का प्रकार
संख्या

रिहायशी

46,050

वाणिज्यिक
4396

इंडस्ट्री

3076

कृषि

1464

संस्थागत

291

टावर प्रापर्टी
444

विशेष कैटेगरी
898

मिक्स यूज
4794

खाली प्लाट
21955

कुल

83,368





प्राॅपर्टी आईडी में दुरुस्तीकरण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को अपनी प्राॅपर्टी आईडी का डाटा स्वयं प्रमाणित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 31 दिसंबर तक डाटा स्वयं प्रमाणित करने पर टैक्स में छूट का प्रावधान भी विभाग ने दे रखा है। लोगों को इस छूट का फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed