फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SDM heard the problems in the solution camp

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
SDM heard the problems in the solution camp
बेरी। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने आमजन की शिकायतें सुनीं। समाधान शिविर में बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और भूमि रिकॉर्ड आदि से जुड़ी 9 समस्याएं दर्ज हुई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर सरकारी योजनाओं और सेवाओं को नागरिकों को सीधे तौर पर पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी समस्याओं का हल एक ही स्थान पर मिले। शिविर में अधिकारियों की उपस्थिति से शिकायतों का निवारण तुरंत किया जाता है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed