फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scooty rider couple injured in auto collision

झज्जर-बहादुरगढ़: ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल

Tue, 14 Feb 2023 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider couple injured in auto collision
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर हाई स्कूल के नजदीक एक ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मगर परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। थाना शहर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता आर्य नगर निवासी कुलदीप ने बताया कि वह 11 फरवरी को अपनी पत्नी अन्नू के साथ स्कूटी पर सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जब वे रेलवे रोड पर स्थित हाईस्कूल के नजदीक पहुंचे तो एक ऑटो चालक ने लापरवाही बरतते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दुर्घटना में वे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed