फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Schools opened despite closure orders, administration is waiting for complaints

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंद के आदेश के बावजूद खुले स्कूल, प्रशासन को रहा शिकायत का इंतजार

Tue, 26 Nov 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Schools opened despite closure orders, administration is waiting for complaints
झज्जर।
विज्ञापन

कुछ दिन राहत के बाद सोमवार को फिर से स्मॉग की चादर छाई। सुबह लगभग 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा। वहीं जिला प्रशासन के सोमवार को भी स्कूल बंद रखने के आदेश के बावजूद शहर व आसपास के क्षेत्र के निजी स्कूल संचालक नहीं माने और स्कूल में फिजिकल कक्षाएं लगाई। शिक्षा विभाग को कर्ण पब्लिक स्कूल के खुलने की शिकायत मिली, जिस पर विभाग के अधिकारियों ने बच्चों की छुट्टी कराकर उसे बंद करवाया।
सोमवार सुबह के समय झज्जर का एक्यूआई 180 आंका गया जबकि शाम को यह 158 पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिन से प्रदूषण का स्तर 100 के आसपास ही चल रहा था, जो सोमवार सुबह 180 तक आंका गया। इसके चलते सुबह के समय लोगों की आंखों में जलन की शिकायत रही। दिन के समय हवा चलने से स्मॉग से राहत मिली और दोपहर होते-होते प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ, लेकिन शाम को हल्का स्मॉग फिर से छा गया।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। रातें अब लगातार ठंडी हो रही हैं। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदेशों की उड़ाई धज्जियां
डीसी प्रदीप दहिया ने रविवार को आदेश जारी कर सोमवार को 12वीं तक स्कूल बंद रखने व ऑनलाइन कक्षा लगाने के आदेश दिए थे, रविवार को ही कई निजी स्कूल संचालकों ने बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर सोमवार को स्कूल खुलने के आदेश जारी कर दिए थे। सोमवार सुबह से ही निजी स्कूलों की बसें बच्चों को लेने के लिए स्टॉप पर पहुंची। बच्चे सुबह स्मॉग व कोहरे में स्कूल जाते हुए नजर आए। निजी स्कूल संचालकों ने जमकर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई। वहीं शिक्षा विभाग केवल स्कूल खुलने की शिकायत मिलने का इंतजार करता रहा जबकि शहर में ही कई निजी स्कूल खुले हुए थे। उनकी जांच करने की बजाय विभाग शिकायत आने का इंतजार करता रहा।


नगर परिषद ने दो के किए दो हजार के चालान
ग्रैप-चार की पाबंदियों के चलते नगर परिषद की कार्रवाई जारी है। सोमवार को नगर परिषद ने गंदगी फैलाने व भट्ठी जलाने वालों पर कार्रवाई की। नगर परिषद ने दो लोगों के चालान किए। दोनों के एक-एक हजार रुपये के चालान किए गए हैं।

सिविल अस्पताल में आंखों की जलन के मरीज पहुंचे
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल खुला, जहां लगभग 1100 की ओपीडी पहुंची। सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा आंखों में जलन के मरीज ज्यादा पहुंचे। सुबह से ही ओपीडी के बाहर मरीजों की लाइन लगी हुई थी।



प्रशासन के आदेश के चलते सोमवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए थे। कर्ण पब्लिक स्कूल के खुला होने की शिकायत मिली थी, जिस पर बच्चों की छुट्टी कराकर बंद करवा दिया गया था। किसी अन्य स्कूल के खुला होने की शिकायत नहीं मिली है।
राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर


ग्रैप-4 की पाबंदियां लगी हुई है। इसके चलते नियमों का उल्लंघन करने पर सोमवार को दो चालान किए गए हैं और जुर्माना लगाया गया है।
मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed