{"_id":"6732d581bc46436eba0976fb","slug":"school-bus-carrying-children-hit-by-dumper-in-jhajjar-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बच्चों को ले जा रही स्कूली बस को डंपर ने मारी टक्कर, बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर अनाज मंडी के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बच्चों को ले जा रही स्कूली बस को डंपर ने मारी टक्कर, बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर अनाज मंडी के पास हादसा
Tue, 12 Nov 2024 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:21 AM IST
सार
हादसा बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर अनाज मंडी के पास हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेरी-जहाजगढ़ मार्ग पर अनाज मंडी के पास माता भीमेश्वरी देवी इंटर नेशनल स्कूल की बस को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में बैठे बच्चों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों व स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार कबूलपुर मार्ग पर स्थित माता भीमेश्वरी देवी इंटर नेशनल स्कूल की बस मलिकपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल में आ रही थी। बस ने जहाजगढ़ से बच्चों को बिठाया और उसके बाद गांव वजीरपुर से बच्चों को लेकर जब चालक बस को अनाज मंडी की तरफ मोड़ने लगा तो पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने पर बच्चों की चीख पुकार शुरू हो गई हालांकि किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल संचालक व स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
स्कूल बस व डंपर में टक्कर होने की सूचना मिली थी। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। - सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी बेरी।