{"_id":"68224a4cca4875f64b011b66","slug":"scholarship-program-launched-for-admitted-girl-students-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114727-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दाखिला पाने वाली छात्राओं के लिए किया स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दाखिला पाने वाली छात्राओं के लिए किया स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच
विज्ञापन
-फोटो 56 : डा. राजवंती शर्मा, प्राचार्य।
बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय ने सत्र 2025-26 में स्नातक स्तर की विभिन्न संकायों के प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने की इच्छुक छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच किया है। जिससे होनहार छात्राओं को दाखिले के समय फीस की राशि में छूट दी जाएगी।
प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय को इस दाखिला नीति के तहत नव सत्र में स्नातक स्तर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों बीए, बीकॉम, बीसीए व बीएससी फिजिकल साइंस में दाखिला लेने वाली छात्राएं लाभान्वित होंगी। स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत 18 मई को सुबह 11 बजे स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 12वीं कक्षा उतीर्ण कर चुकी और जिन छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी है और अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे भी हिस्सा ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कुल 25 मिनट की होगी जिसमें छात्राओं से 12वीं स्तर तक के विभिन्न विषयों से संबंधित 30 बहुविकल्पीय/वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे तथा नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन करने के पीछे हमारा उद्देश्य होनहार छात्राओं का मनोबल बढ़ाना व आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। अकसर देखा गया है कि कई छात्राएं होनहार होते हुए भी आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। अत: इस प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन उनके लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराने केे लिए सुनहरा मौका होगा। महाविद्यालय इससे पहले भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की यथा-सामर्थ्य फीस माफ करके उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए सहयोग करता रहा है मगर स्कॉलरशिप परीक्षाएं छात्राओं में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होती है।
-फोटो 56 : डा. राजवंती शर्मा, प्राचार्य।
-- -- -- -- -- -- -- -